पढ़े लिखे इंसान की 5 बीमारियां – 5 diseases of an educated person that never let him succeed

aatmgyan image
Share this Post to Your Friends

(पढ़े लिखे इंसान की 5 बीमारियां – 5 diseases of an educated person that never let him succeed)
आज कल पढ़े लिखे इंसान भी अपने जीवन में कुछ नहीं कर पा रहे हैं| वो करना तो बहुत कुछ चाहते हैं, अमीर बनना चाहते हैं, अच्छा घर गाड़ी लेना चाहते हैं पर वो ये सब नहीं कर पाते! जानते हैं क्यों ? दरअसल वो कुछ बीमारियों से ग्रसित रहते हैं और ये बीमारी physical नहीं बल्कि mentally होती हैं, मतलब मानसिक बीमारी से पीड़ित होते हैं |

जानते हैं पढ़े लिखे इंसान की 5 बीमारियां, जो आपको कभी सफल नहीं होने देगी|

  1. Analysis Paralysis :- कुछ इंसान काफी अच्छे पढ़े लिखे होते हैं और उन्हें हर तरह की knowledge भी होती हैं की दुनियाँ में कहाँ क्या चल रहा हैं मगर वे अपनी लाइफ में कुछ नहीं कर पाते क्योंकि वे कुछ भी काम शुरू करने से पहले काफी सोच विचार करते हैं, वे सोचते सोचते इतना सोच लेते हैं कि वे फायदे और नुकसान से भी आगे चले जाते हैं | सोच सोच के इतना सोच लेते की जो समस्या नहीं हैं उसे भी खड़ी कर लेते हैं | खड़ी क्या बहुत बड़ी कर लेते हैं जिसकी वजह से काम शुरू ही नहीं करते | सोच विचार जरूरी हैं पर इतना भी मत सोचो की डर के मारे काम शुरू ही ना कर सको | काम सही है तो कर डालो |

  2. Take Advice :- ज्यादातर इंसान होते हैं जो कुछ भी काम शुरू करने से पहले advice लेते रहते हैं, अब advice लेना बुरा नहीं हैं पर वो किसी भी इंसान से advice लेते रहते हैं | अगर आप एक काबिल और समझदार इंसान से advise ले तो बात समझ में आती हैं पर जो इंसान काबिल ही नहीं समझदार नहीं उससे advice लेने से क्या वो सही से advice दे पायेगा | और जब सारि advice मिलने के बाद इंसान क्या करता हैं कि उसमें सस्ती advice को चुनता हैं, वो safe रहना चाहता हैं, risk लेना नहीं चाहता, उसे फर्क नहीं पड़ता की ये advice नासमझ इंसान ने दी हैं की समझदार इंसान ने बल्कि उसका मन तो सस्ती चीज़ ही ढूंढ रहा था और जब तक उसे सस्ती advice नहीं मिलती वो advice ही advice के खेल में डूबा रहता हैं |

  3. Time Waste :- आज के दौर में हर कोई समय को बर्बाद करने में लगा हुआ और बादमे यही समय उसे बर्बाद कर देता हैं | इस दुनियाँ की सबसे कीमती चीज़ हैं Time, इसे खरीदा नहीं जा सकता, इसे सिर्फ control किया जा सकता हैं | लोग social media पर daily 4 से 5 घंटे बर्बाद करते रहते हैं| समय की कीमत समझो ये वापस नहीं आने वाला | Negative चीज़ो को positive में बदलना सिखों| अगर आप social media पर इतना time खर्च कर रहे हो तो Consumer बनके खर्च मत करो बल्कि Creator बनों | अपनी skills को share करो ताकि लोग आपको जान सके और आप earning भी कर सको |

  4. Know Everything : – पढ़े लिखे इंसान में दुनियाँ की सबसे खतरनाक बिमारी :- मैं सब जानता हूँ | कुछ इंसान होते हैं जो collage की degree लेने के बाद या फिर अपनी उम्र में बड़े होने के बाद कहते रहते की मैं सब जानता हूँ, मुझे सिखने की जरूरत नहीं| उनके सामने अगर आप अच्छे से अच्छे विचार भी रख दें तो भी वो आपको यही जवाब देंगे कि ये सब मैं जानता हूँ इनसे कुछ नहीं होने वाला | इस तरह के इंसान की बिमारी ठीक होना बहुत मुश्किल है क्योंकि वो तो सब जानता हैं अब बिमार तो वो हैं जो सब नहीं जानता | इसलिए ऐसे इंसान से दूर रहने में फायदा हैं वरना ये बिमारी आपको भी लग़ सकती हैं |

  5. Does not have feelings :- कुछ लोग काफी पढ़े लिखे होते हैं, वे इतने पढ़े लिखे होते हैं की अपनी उम्र से बड़े बड़े लोगों को भी तू लगाकर बात करने लगते हैं, कम पढ़े लिखे लोगों साथ नम्रता से बात नहीं करते बल्कि बहुत ज्यादा ऐंठ के साथ बात करते हैं| ये इंसान को इंसान नहीं समझते ये सिर्फ अमीरों की इज़्ज़त किया करते हैं बाकि लोगों को कचरा समझते हैं | ऐसे इंसान के पास भले ही पैसे हो सकते हैं पर समाज में इज़्ज़त नहीं होती| समाज में इज़्ज़त कमाने के लिए आपकी बातों में शिष्टाचार और मन में दया का भाव होना चाहिए | लोगों के साथ आदर के साथ बात करें |

तो ये थी पढ़े लिखे इंसान की 5 बीमारियां जो इंसान को सफल नहीं होने देती | अब आप मुझे comment करके सच्ची सच्ची बताये की आप कौनसी बिमारी से ग्रसित हैं | आप हमारे Blog को Youtube Channel पर भी सुन सकते हैं, Channel Name : Your Goal



best hindi blog in india, best motivational blog in india, best hindi blog website in the world, top 10 motivational hindi blog, 5 diseases of an educated person that never let him succeed, पढ़े लिखे इंसान की 5 बीमारियां, padhe likhe insaan ki bimariya, kyo pdha likha insaan fail ho jata hai, why not success educated person, Analysis Paralysis, Take Advice, Time Waste, Know Everything, Does not have feelings


Share this Post to Your Friends

1 thought on “पढ़े लिखे इंसान की 5 बीमारियां – 5 diseases of an educated person that never let him succeed

  1. एकदम सही कहा आपने! आपकी लिखी गयी पोस्ट सीधा दिल पर असर करती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *