खुदका आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये? Motivational Speech

खुदका आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये - Motivational Speech
Share this Post to Your Friends

हम मनुष्यों का जीवन सबसे ज्यादा अनमोल होता है। यहां अनमोल शब्द से अर्थ है कि मनुष्य जीवन बेहद कीमती होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जानवर भी जीवित प्राणी होते हैं, लेकिन उनमें मनुष्यों जितनी समझदारी नहीं होती। एक मनुष्य अगर चाहे तो पूरी दुनिया का उत्थान कर सकता है। इस दुनिया में भगवान ने अलग-अलग प्रकार के मनुष्य बनाएं हैं। सभी में अलग अलग खूबियां होती हैं। सभी में एक प्रकार का खास गुण होता है। लेकिन तो भी ना जाने क्यों सभी लोग यही सोचते हैं कि उनमें वह गुण नहीं है जो किसी दूसरे में है।

वह हर पल खुद को कोसते रहते हैं कि हम शायद सामने वाले से बेहतर नहीं है। लेकिन हम ऐसा क्यों सोचते हैं। हमें ऐसा इसलिए लगने लगता है क्योंकि हमारे आस-पास के ही लोग होते हैं जो हर पल हमारे आत्मविश्वास को कम करने की फिराक में लगे रहते हैं। वह आपका हौसला इतना कम कर देते हैं कि आप सोचने लगते हो कि आप दूसरों के मुकाबले कमजोर हो। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होता। हमारी सोच हमें ऐसा बना देती है। हम हर पल यह सोचने लगते हैं कि हम दूसरों से कमजोर हैं।

सुनो सब की करो मन की – Motivational Speech

इस दुनिया में रहते हुए हमें सुननी सबकी चाहिए। पर जब बात आए काम को अमल में लाने की तो हमें केवल अपने दिल की सुननी चाहिए। दूसरों पर कभी भी आंखें मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर हमें ही हानि पहुंचती है। इसको अच्छे से समझने के लिए हम एक कहानी पढ़ते हैं।

Hindi Story

एक बार एक बहुत बड़े जंगल में एक मोर रहता था। सभी उसकी खूबसूरती की तारीफ करते थे। एक दिन उसी जंगल में एक उल्लू आया। वह उल्लू बहुत खुराफाती था। उसका एक ही उद्देश्य था कि वह कैसे दूसरों को परेशान करे। एक दिन मोर भी उसकी बदमाशी का शिकार हो गया। उसने मोर से कहा कि भले ही उसकी आवाज अच्छी हो लेकिन उसके पैर बहुत गंदे हैं।

इस बात ने मोर को चिंता में डाल दिया। उल्लू ने कहा कि अगर वह मोर अगर एक कुएं के पानी में नहा कर आ जाए तो उसके पैर बहुत खूबसूरत बन सकते हैं। मोर ने बिना सोचे समझे ही उस कुएं में छलांग लगा दी। क्योंकि उस मोर को तैरना नहीं आता था इसलिए वह उस कुएं में कूद गया और थोड़ी देर बाद मर गया। उस उल्लू का मकसद पूरा हो गया। उस उल्लू को वह पेड़ चाहिए था। वह उस पेड़ पर घर बनाकर बैठ गया।

हमारे जीवन में भी उसी उल्लू के समान बहुत सारे लोग होते हैं जो कि हमें जीवन में पीछे धकेलने की कोशिश करते हैं। इसलिए जीवन में आंखें मूंदकर कभी भी किसी पर विश्वास मत करो। जो लोग हमें आगे बढ़ते हुए नहीं देखना चाहते हैं वह हमें गलत रास्ता ही दिखाएंगे। दूसरों की सुनने के चक्कर में हम यह भूल जाएंगे कि आखिर हमारा अस्तित्व क्या है।

खुदका आत्मविश्वास कैसे बढ़ाये? – Motivational Speech

खुदका आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी होता हैं। क्योंकि दूसरे लोग कभी भी हमारी भलाई नहीं चाहते हैं। वह चाहते हैं कि हम कभी भी आगे ना बढ़े। अब हम सीखेंगे कि हम कैसे खुद पर विश्वास कर सकते हैं –

  • सबसे जरूरी बात है कि हम खुद से प्यार करना सीखें। हम ईश्वर द्वारा दिए गए धरती के सबसे कीमती उपहार है। हमसे कीमती कोई भी नहीं हो सकता।
  • खुद पर अगर कभी शंका होने लगे तो इस बात पर गौर करो कि हमारे अंदर कितने गुण है। कि हम क्या करने में समर्थ है।
  • सबसे जरूरी चीज है अपने व्यक्तित्व को दमदार बनाए रखना। जब हम अपने व्यक्तित्व को ताकतवर बना लेते हैं तो ऐसे में हमें कोई भी अपने लक्ष्य से हटा नहीं सकता।
  • खुद को कभी भी ऐसे लोगों के समीप नहीं रखें जो आपके हौसले को बढ़ाने की बजाए उसे कम करने की कोशिश करे। हमेशा सकारात्मक लोगों के समीप रहिए। यह आपको हर पल उत्साहित और उर्जावान रखेंगे।
  • जीवन में सफलता और असफलता दोनों को समान रूप में अपनाओ। असफलता आपकी कमजोर नहीं बनाती। बल्कि यह आपको बताती है कि आपने कहां पर गलती की थी और आप कैसे दूबारा मेहनत करके अपना लक्ष्य हासिल कर सकते हो।
  • जीवन में कुछ ना कुछ नया सीखते रहें। नया सीखते रहने से हमें खुद पर अविश्वास की भावना कभी भी नहीं आएगी।
  • खुद पर विश्वास रखने से हम दूसरों लोगों को भी कुछ बड़ा काम करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे। इससे हमारे आत्मविश्वास में गजब का इजाफा होगा।

तो आज के हमारे इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह सीखा कि हमें अपने जीवन में खुद पर भरोसा क्यों रखना चाहिए। खुद पर भरोसा रखने से हमें बड़े से बड़े कार्यों में जीत हासिल हो सकती है। खुद के प्रति संदेह लाना सबसे ज्यादा बुरा है। हमें खुद के अंदर छूपे गुणों पर गौर करके देखना चाहिए। खुद के सिर पर अंहकार मत हावी होने दो। बस यह ध्यान रखे कि आप अपने आप में सर्वश्रेष्ठ हो।

उम्मीद करते हैं आपको हमारा Motivational Speechकिसी के बहकावे में ना आए?” पसंद आया होगा । आप हमें social media पर भी follow कर सकते हैं CRS SquadThink Yourself और Your Goal


Share this Post to Your Friends

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *