विनम्रता क्यों जरूरी है? Why politeness is necessary?

विनम्रता क्यों जरूरी है
Share this Post to Your Friends

एक गुलाब का फूल था जो दिखने में बहुत ही ज्यादा सुंदर था। जो भी उसे देखता उसे देखकर मोहित हो जाता था। क्योंकि सब उसे पसंद करते थे इसलिए वह घमंड में चूर हो गया था। गुलाब के पौधे के पास ही एक छोटे से तालाब में कमल का फूल खिल रखा था। गुलाब के फूल को कमल का फूल बिल्कुल भी पसंद नहीं था। वह कमल के फूल से कहता कि वह गंदा है क्योंकि वह कीचड़ में उगता है। लेकिन कमल का फूल फिर भी विनम्र बना रहा।

एक दिन बहुत तेज आँधी आई। आँधी अपने रास्ते में आने वाली हर चीज़ को उड़ा ले गई। वह घमंड से चूर गुलाब का फूल भी आँधी में कहां गायब हो गया यह पता ही नहीं चला। लेकिन कमल का फूल अभी भी उसी तालाब में खड़ा था। शायद उसे विनम्रता का फल मिला था।
इस कहानी से एक चीज़ तो साफ हो जाती है कि हम सभी के जीवन में विनम्रता का होना कितना आवश्यक है। एक विनम्र व्यक्ति पूरी दुनिया को जीतने की ताकत रखता है। तो आज के हमारे इस पोस्ट के माध्यम से हम विनम्रता के महत्व को समझेंगे।

‘खुद से ज्यादा बड़े व्यक्ति के प्रति विनम्रता हमारा कर्तव्य होता है, साथी उम्र के प्रति विनम्रता रखना हमारी शिष्टता होती है और अपने से कमजोर के प्रति विनम्रता उदारता कहलाती है।अज्ञात
‘यदि तुम विपतियों के पार जाना चाहते है, तब विनम्रता ही मार्ग है। यदि तुम अपने को झुकाना/ विनम्र बनाना नही चाहते हो, तो तुम गर्व के मार्ग पर जाओ।कबीर

विनम्रता आपको सफल बना सकती है

क्या विनम्र व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है? इसका उत्तर हाँ होगा। इस जीवन में जीतने भी बड़े ज्ञानी या विद्वान हुए उन सबकी सफलता के पीछे विनम्रता का हाथ रहा है। विनम्रता हमारे लिए किसी स्वर्ण आभूषणों से भी ज्यादा कीमती है। जिस किसी ने भी विनम्रता का चोला पहना वह हमेशा के लिए धन्य हो गया। विनम्र व्यक्ति बुरी से बुरी परिस्थिति में भी नहीं घबराता। और उसके विपरीत एक घमंडी व्यक्ति कभी भी जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर सकता।

वह लोगों का कभी भी चहेता नहीं बन सकता। किंतु विनम्रता के साथ आप बड़ी से बड़ी जंग भी जीतने में कामयाब हो जाते हैं। विनम्र व्यक्ति सभी लोगों को अपनी और चुंबक की तरह खींचते हैं। आप कभी भी अपने आसपास किसी ऐसे इंसान को देखना जो हर पल खुश रहता है। आप उसे बहुत ही कम दुखी होते हुए देखते हैं। ऐसे लोगों के सुख का कारण होता है विनम्र होना।

विनम्रता का सही अर्थ क्या है?

विनम्रता का सही अर्थ होता है घमंड और ईर्ष्या का त्याग कर देना। लोग सोचते हैं कि ऐसा करने पर उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचेगी और वह दूसरों के सामने छोटे गिने जाएंगे। ऐसी सोच सही नहीं है। ऐसा सोचना आपको अहंकार की दुनिया में कैद कर सकता है। इसलिए ऐसी सोच ही व्यर्थ है। इस दुनिया में कोई भी छोटा या बड़ा नहीं होता। सब एक समान होते हैं। विनम्र व्यक्ति सबको समान दृष्टि से देखता है। विनम्र व्यक्ति एक विजेता के समान होता है। विनम्रता से जीवन में मान सम्मान बढ़ता है। विनम्रता खुद ब खुद सकारात्मकता का प्रतीक है।

विनम्रता के लिए क्या गुण अपनाए?

  • एक विनम्र व्यक्ति वही होता है जो कभी भी किसी को नीचा ना महसूस करवाए। वह सदैव ही दूसरों की मदद के लिए आगे खड़ा रहे।
  • आप तभी विनम्र हो सकते हो अगर आप अपनी तुलना कभी भी दूसरों से ना करें। अगर आप तुलना करने लगेंगे तो आप ईर्ष्या से ग्रस्त हो जाएंगे।
  • कभी भी अपनी गलतियों पर पर्दा डालने की कोशिश ना करें। गलतियाँ छुपाने से व्यक्ति महान नहीं बनता।
  • विनम्र इंसान बनने के लिए आप अपनी कमजोरी को पहचानो। कमजोरी ढूँढने के बाद खुद वादा करो कि आप हिम्मत वाले व्यक्ति बनेंगे।
  • हर अच्छे इंसान के प्रति आभार व्यक्त करना शुरू कर दें। ऐसा करने से आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे। कृतज्ञता जीवन के लिए अति आवश्यक चीज़ है।
  • अपने गुणगान करना अच्छी बात नहीं मानी जाती है। ऐसे व्यक्ति को दंभी माना जाता है। कभी भी अपनी उपलब्धियों के बारे में खुद के मुख से प्रशंशा ना करें।
  • सदैव मुसकुराते रहें। परिस्थितियां चाहे कैसी भी हो पर आप कभी भी बिखरकर ना टूटे।
  • दूसरों की सच्चे दिल से तारीफ करना एक अच्छी आदत मानी जाती है। आप दूसरों की खुलकर तारीफ करें। सच्चे मन से तारीफ करने पर आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

अंत में हम यही कहना चाहेंगे कि विनम्रता से बढ़कर कोई दूसरा बड़ा गुण नहीं है। विनम्रता से आप पूरी दुनिया को जीतने की ताकत रखते हैं। विनम्र इंसान को एक फरिश्ते के समान माना जाता है। एक ऐसा व्यक्ति जो हर किसी की इज्ज़त करता हो। सभी से प्रेमपूर्वक व्यवहार करता हों। इसलिए दोस्तों अगर आप भी सभी के चहेते बनना चाहते हों तो विनम्रता की यह खूबसूरत कला जरूर सीखनी होगी।

उम्मीद करते है आपको हमारी Post “विनम्रता क्यों जरूरी है?” पसन्द आयी होगी । आप हमें social media पर भी follow कर सकते हैं CRS SquadThink Yourself और Your Goal


Share this Post to Your Friends

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *